शिवपुरी: आधुनिकता के युग में तरह-तरह की टेक्नोलॉजी से जहां लोगों को लाभ मिलना था। वहीं उस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर कुछ लोगों के द्वारा सामाजिक सौहार्थ को खराब किया जा रहा है। जिसके चलते एक ओर जहां लोगों के आपसी संबंध खराब हो रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर इसका खामियाजा भी आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
ताजा मामला भोंती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम गणेश खेड़ा का है। जानकारी के अनुसार खोड़ चौकी पर एक लिखित आवेदन शिवाजी राजा चौहान पुत्र पुष्पेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम बक्सनपुर के द्वरा दिया गया. जिसमें उल्लेख किया गया की ग्राम पंचायत गणेश खेड़ा व्हाट्सएप ग्रुप पर जितेंद्र लोधी एवं फेसबुक पर भरत लोधी द्वारा अभद्र, अपमानजनक टिप्पणियां कर राजनीतिक एवं सामाजिक समाज में व्यमनुस्ता फैलाई जा रही है। भारत लोधी पुत्र खेमराज लोधी एवं जितेंद्र लोधी पुत्र भगवत सिंह लोधी निवासी ग्राम गणेश खेड़ा के द्वारा, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सिंधिया राज परिवार के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है। क्योकि समाज के सभी वर्ग के लोगों की सिंधिया राज परिवार से आस्था जुड़ी हुई है. यह दोनों व्यक्तियों के द्वारा सिंधिया राज परिवार की श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जो कि वर्तमान शिवपुरी विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री भी हैं। जिन से हमारी विशेष आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। उनके विरुद्ध भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए. अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणियां सोशल मीडिया पर वायरल की गई हैं। जिससे समाज में सामाजिक एवं राजनीतिक बेमानुस्ता फैल रही है। जिससे आपसी शंका का वातावरण उत्पन्न हो रहा है, एवं शांति भंग होने की पूर्ण संभावना पैदा हो रही है। आवेदन के साथ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी यो के छाया प्रतिलिपि संलग्न की गई जिसको गंभीरता से लेते हुए खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता ने तथ्यों आधार पर विभिन्न धाराओं में खोड़ चौकी पर एफ आई आर दर्ज कर विवेचना मैं लिया.

सोशल मीडिया साइट्स पर यशोधरा राजे सिंधिया पर टिप्पणी करने जितेंद्र लोधी एवं भरत लोधी पर हुआ मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News






Be First to Comment