शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने मुरैना से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की बोलेरो कार खरीदने वाले पर भी मामला दर्ज किया है। यह चोर 6-7 अगस्त की दरमियानी रात पुलिस लाइन में रहने वाले एक हवलदार भगवत चतुर्वेदी के भाई प्रदीप कुमार की बोलेरो चुराकर ले गए थे। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस वाहन की तलाश में जुटी हुई थी।
कोतवाली प्रभारी विनय यादव ने बताया कि वाहन चोरों की सूचना मुरैना से लगी थी। इसके बाद सीसीटीवी और सायबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचा गया। मुरैना से पुलिस टीम ने राजकुमार गुर्जर (24) निवासी जौरा, अजीत गुर्जर (19) निवासी सरायछौला, सत्यवीर गुर्जर (20) निवासी सरायछौला, अभिषेक उर्फ एके उर्फ रामू सिकरवार (20) निवासी ग्राम खाडौली देवगढ़ मुरैना को पकड़ लिया। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी का बोलेरो वाहन खरीदने वाले धर्मेंद्र उर्फ धर्मा गोस्वामी (27) निवासी सईया पर भी मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से शिवपुरी से चोरी हुए बोलेरो वाहन के साथ एक कार को भी जब्त किया है। जिससे चोर बोलेरो को चोरी करने आए थे। बताया गया है कि यह गिरोह आसपास के जिलों से वाहन चोरी कर उनके स्वरूप में बदलाव कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते थे। पुलिस अब इनसे अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने इनके पास से चोरी गई बोलेरो और जिस वाहन से चोरी करने आए थे, उस वाहन को भी जब्त कर लिया है। यह चोर मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर जिलों में चोरी कर चुके हैं। चोरी के वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने का काम करते है। पुलिस अब इनसे अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस गिरोह का सरगना सत्यवीर को बताया गया है। जिस पर दोहरे हत्याकांड का भी मामला दर्ज है।

कोतवाली पुलिस ने पकड़े मुरैना से 4 शातिर चोर, चोरी हुई बोलेरो सहित इस्तेमाल करने बाली कार जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment