Press "Enter" to skip to content

मछली की पेटी लेने शिवपुरी निकला युवक नहीं पहुँचा शिवपुरी, झाड़ियों में मिला शव, हाथ में सिरिंज के निशान / Shivpuri News

शिवपुरी में एक युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हो गई। मामला कोलारस थाना क्षेत्र का है। फोरलेन हाइवे से सटे सेसई गांव में पुराने पुल के नीचे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। पुलिस को सूचना लगी तो तत्काल मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, इंदार थाना क्षेत्र के वरोद गांव का निवासी दौलत बाथम (21) मछली बेचने का काम करता है। मंगलवार शाम उसने झांसी से मछली की पेटी शिवपुरी मंगवाई थी। मछली की पेटी लेने वह मंगलवार शाम बाइक से अपने गांव वरोद से शिवपुरी जा रहा था, लेकिन वह शिवपुरी नहीं पहुंचा। इसके बाद उसका शव आज सेसई गांव के पुराने पुल के नीचे झाड़ियां में मिला। शव के पास में एक बाइक भी मिली है। उसके हाथ में नशे की सिरिंज भी लगी हुई है। संभवत युवक की मौत नशे के ओवरडोज से होना बताया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!