Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर के 5 हजार के इनामी आरोपी को कोलारस पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी कट्टा जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना पुलिस ने कई सालों से फरार चल रहे ग्वालियर जिले के रहने वाले पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। बता दें कि शिवपुरी पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बदमाशों की धरपकड़ का अभियान चला रही हैं.

2021 में की थी चोरी

कोलारस थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि सूचना मिली थी एक बदमाश अवैध हथियार के साथ देहरदा गणेश गांव के पास वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस को आरोपी के पास से देशी कट्टा और दो ज़िंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दामोदर उर्फ दम्मो गुर्जर पुत्र बाले सिंह गुर्जर उम्र 28 साल नि. बसई कला थाना भंवरपुरा जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया था। आरोपी ने वर्ष 2021 में गोपालपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी पर पांच हजार का इनाम था तभी से आरोपी फरार चल रहा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!