Press "Enter" to skip to content

एंजिल आनंद क्लब का अल्पविराम परिचय कार्यक्रम एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न / Shivpuri News

शिवपुरी: होटल सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट में एंजिल आनंद क्लब ने अल्पविराम का परिचय कार्यक्रम संपन्न कराया जिसमें एंजिल क्लब की अध्यक्ष मास्टर ट्रेनर रिजवाना खान, उपाध्यक्ष मास्टर ट्रेनर विजित जैन, सचिव तनुजा गर्ग, महासचिव मनीष गर्ग प्रतिनिधि डी पी एल अभय जैन, मास्टर ट्रेनर डॉक्टर अनिता जैन, मास्टर ट्रेनर प्रेम प्रकाश सिरोलिया जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जो कि मुख्य अतिथि श्री राजेश गोयल सहायक परियोजना अधिकारी, श्री एन डी गर्ग सेवानिवृत व्याख्याता, श्री महेंद्र सिंह तोमर सेवानिवृत जिला क्रीडा अधिकारी, श्री अशोक कुमार गुप्ता सेवानिवृत व्याख्याता एवं उपस्थित समस्त महानुभावों के द्वारा संपन्न किया गया एवं एक दीपक जो अपने हृदय को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए सभी उपस्थित महानुभावों के द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया। तदोपरांत प्रार्थना से शुरू हुआ आज का कार्यक्रम इसके पश्चात क्लब के सदस्यों के द्वारा सभी का स्वागत तिलक, पुष्प और पेन भेंट करके किया साथ में सभी का संक्षेप में परिचय भी हुआ।जीवन का लेखा जोखा के साथ अल्पविराम को समझने के लिए सभी ने शांत समय लेकर अपनी अंतरात्मा से उन प्रश्नों के उत्तर ढूंढे जो कि जीवन लेखा जोखा को देखने के लिए डॉक्टर अनीता जैन जी ने सभी को उपलब्ध कराए थे। श्री मनोज निगम सर और श्री एन के जैन सर ने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए। श्री राजेश गोयल सर, श्री एन डी गर्ग सर श्री महेंद्र तोमर सर श्री अशोक गुप्ता सर श्री के पी जैन सर , श्रीमती आरती जैन जी ने एंजिल आनंद क्लब के साथ अल्पविराम कार्यक्रम के को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। तदोपरांत सभी उपस्थित महानुभावों जिसमें मुख्य अतिथियों के साथ श्री मनोज निगम , श्री एन के जैन , श्री के पी जैन, श्रीमती आरती जैन ,श्री यश गर्ग, श्री जुबैर खान जी एवं आनंद संस्थान के सभी मास्टर ट्रेनर्स को स्मृति चिन्ह प्रदान कर शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। आभार सचिव श्रीमती तनुजा गर्ग जी और श्री मनीष गर्ग जी ने व्यक्त किया जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा विजित जैन जी और अभय जैन जी के सान्निध्य में बनाई गई जिसको संचालित रिजवाना खान ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!