शिवपुरी: जिले की कोलारस तहसील के मोहराई गांव के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने मंगलवार को राशन न मिलने की शिकायत जनसुनवाई में पहुंचकर प्रदर्शन कर कलेक्टर से दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें 6 माह से राशन दुकान के सेल्समैन द्वारा नहीं दिया गया है। इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम से भी दर्ज कराई थी कोलारस एसडीएम ने 2 जुलाई तक टीम भेजने का आश्वाशन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज सभी ग्रामीण एकत्रित होकर कलेक्टर के पास राशन की शिकायत लेकर पहुंचे हैं।
मोहराई गांव के रहने वाले अनिल लोधी ने बताया कि राशन की दुकान पर सेल्समैन रामचंद धाकड़ द्वारा 6 माह से करीब सौ राशनकार्ड धारियों को राशन वितरित नहीं किया है। ग्रामीणों द्वारा राशन की पर्ची मांगने पर भी नहीं दी जाती है साथ में धमकी देते हुये कहा जाता है कि जाओ कोई पर्ची नहीं है। राशन जितना दिया जाएगा ले लिया करो वरना वह भी नहीं दिया जाएगा। हमें 6 माह से राशन नहीं दिया गया है, राशन न मिलने के कारण हमारे बच्चे भूखे मर रहे हैं।
सेल्समैन द्वारा कहा जाता है कि जितनी शिकायत करनी है करो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सरकार हमारी है हम जो करना चाहेंगे वो करेंगे। मैं ऊपर तक रूपए खिलाता हूं तुम्हारी कहीं कोई अधिकारी सुनवाई नहीं करेगा।
इसकी एक शिकायत 24 अगस्त को अनुविभागीय अधिकारी कोलारस में कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज कलेक्टर से जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और सेल्समैन पर कार्रवाई और राशन दिलवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत लेने के बाद दीप्ति कलेक्टर ममता शाक्य ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

6 माह से मोहराई के ग्रामीणों को नहीं मिला राशन, SDM ने भी नहीं सुनी, DM से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment