Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ऑटो पलटा, 4 लोग हुए घायल, महिला की हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी तिराहे पर सोमवार की शाम एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

करौंदी की रहने वाली पार्वती कुशवाह (35) सोमवार की शाम अपने भाई गोपाल कुशवाह व बेटी प्रियंका(10) के साथ एक ऑटो में सवार होकर घर से कहीं जा रही थी। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालाक आरीफ खान (23) और महिला उसकी बेटी और भाई घायल हुआ है।

पार्वती की हालत ज्यादा खराब है, उसके दोनों हाथों बुरी तरह से ऑटो के नीचे दबने से कुचल गए हैं। मामले की सूचना पर से मौके पर पहुंची। फिजिकल पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां सभी को इलाज जारी है। बता दें, महिला के पति की दो माह पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!