शिवपुरी के जिला अस्पताल में करीब एक घंटे के बत्ती गुल रही। इसके चलते अस्पताल के वार्डों में अंधेरा पसरा रहा। डॉक्टर भी अपने कैबिन में अंधेरे के बीच बैठे रहे। इस दौरान मरीजों और उनके अटेंडर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में करीब 10 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई। खास बात रही कि इस बीच अस्पताल में मौजूद जनरेटर को भी नहीं चलाया गया। जबकि बिजली सप्लाई बंद होते ही अस्पताल के जनरेटरों को ऑटोमेशन सिस्टम से स्वतः ही चालू हो जाने चाहिए थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसके चलते जिला अस्पताल में करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण जिला अस्पताल के वार्ड में अंधेरा पसरा रहा, डॉक्टर भी अपने केबिन में अंधेरे में बैठे रहे। इस दौरान जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बनाए जाने वाले इमरजेंसी और भर्ती के पर्चे भी नहीं बन सके।
विलारा गांव के रहने वाले रवि शाक्य ने बताया कि मैंने अपनी बहन को सांस की बिमारी के चलते सोमवार को भर्ती कराया था। आधा घंटे के लिए वार्ड में बिजली सप्लाई बंद रही जिससे बहन को सांस लेने में परेशानी और घबराहट होने लगी थी। शहर में रहने वाले महेंद्र शर्मा ने बताया कि मैं अपनी बुआ के पैर में चोट आने के बाद इमरजेंसी में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था लेकिन बिजली न होने के चलते करीब आधा घंटे तक कंप्यूटर बंद रहे। जिससे इमरजेंसी का पर्चा नहीं बन सका। इस दौरान बुआ को पीड़ा से जूझना पड़ा। महेंद्र ने बताया कि मेरे साथ अन्य लोग भी भर्ती सहित अन्य का पर्चा बनवाने आए थे जिन्हें भी परेशानी हुई लेकिन अस्पताल प्रबंधन के द्वारा जनरेटर को नहीं चलवाया गया।
इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बीएल यादव का कहना है कि आज बिजली विभाग द्वारा करीब एक घंटे कटौती की गई थी। जिला अस्पताल की अलग-अलग यूनिट के लिए जनरेटर से सप्लाई पहुंचाई जाती कुछ जगह जनरेटर की सप्लाई नहीं है। इमरजेंसी और ट्रॉमा में अलग से जनरेटर की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद जनरेटर स्वतः स्टार्ट क्यों नहीं हुआ इसे में दिखवा लेता हूं।

जिला अस्पताल में 1 घंटे रही बिजली गुल, मरीज और अटेंडर को हुई परेशानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment