शिवपुरी: जिले के करैरा थाना पुलिस ने 62 साल के बुजुर्ग की शिकायत पर एक सरकारी टीचर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। इसके अलावा एक समूह में काम करने वाली महिला ने भी शिक्षक पर बदतमीजी के आरोप लगाए हैं।
शिक्षक से गांव वाले परेशान
बड़ौरा गांव के रहने वाले 62 वर्षीय भैया लाल लोधी ने करैरा थाना पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब 5:30 बजे वह टोडा पिछोर के यात्री प्रतीक्षालय के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान करधईपुरा में शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ बगरा साजोर का रहने वाला मेरा रिश्तेदार बाबू लाल लोधी आया और पुरानी रंजिश के चलते मेरे साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने मुझे शराबी शिक्षक के चंगुल से बचाया।
शासकीय शिक्षक बाबूलाल लोधी पर समूह में काम करने वाली महिला कामता लोधी ने भी आरोप लगाए हैं। कामता लोधी ने बताया कि वह स्कूल में खाना पहुंचाने का काम करती है। शिक्षक शराब के नशे में कभी भी बदतमीजी पर उतारू हो जाता है। टोकते हैं तो मारपीट करने पर भी आमादा हो जाता है। शिक्षक से गांव के लोग परेशान हैं। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग भैया लाल लोधी की शिकायत पर शिक्षक बाबूलाल लोधी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीकृत कर विवेचना में ले लिया है।

सरकारी टीचर बाबूलाल लोधी ने बुजुर्ग को पीटा: महिला के साथ बदतमीजी करने का भी आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment