Press "Enter" to skip to content

ससुरालियों ने कहा बाइक लाओ या घर से बाहर जाओ, दहेज़ का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के बाद उसके पति और ससुर पर दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस को जेराबन गांव की रहने वाली 21 साल की पूजा जाटव ने बताया कि उसकी शादी 17 जुलाई 2021 को सागरताल गांव के रहने वाले अंगद जाटव से हुई थी।


शादी में लड़की के पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के कुछ महीने बाद से ही अंगद जाटव और ससुर बाली जाटव बहु को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताडित करने लगे थे।

13 मई को बाहर निकाला

पीड़िता ने बताया कि 13 मई को उसके पति और ससुर बोले कि अपने माता-पिता के घर से एक बाइक लेकर आओ। इसके बाद ही घर में रह पाओगी। पीड़िता ने कहा कि उनकी जितनी हैसियत जितनी थी, उतना शादी में दे दिया। इसी बात पर पति ने मारपीट की।

इसके बाद बाद लड़की के पिता अंतर सिह जाटव उसे मायके लेकर आ गये थे। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!