Press "Enter" to skip to content

वीरेंद्र रघुवंशी में है इतना दम तो आ जाए कांग्रेस से कोलारस विधानसभा से: रामस्वरूप रावत बीजेपी नेता / Shivpuri News

क्या पार्टी के पास सिर्फ वीरेंद्र रघुवंशी ही एक मात्र कार्यकर्ता चुनाव 2023 के लिए

शिवपुरी: मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है ग्वालियर चम्बल में चुनावी सरगर्मियां बहुत जोरो पर है वही आजकल कोलारस के वर्तमान विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के कांग्रेस में जाने की चर्चा जोरों पर है लेकिन इनके काँग्रेस में जाने से ज्यादा इनके विरोध की चर्चा ज्यादा जोर पकड़ रही है सबसे पहले इनके कोलारस विधायक होते हुए भी कांग्रेस में जाते है कोलारस में भाजपा के मूल कार्यकर्ताओ , व्यपारियों और जनता में खुशी की लहर आ गयी है लोगो ने आतिशबाजी चलाई , मिठाई बांटी और ढोल नगाड़ों से पूरे बाजार में घूमे ये बात एक बड़ी चर्चा का विषय बना ।

क्या पार्टी के पास सिर्फ वीरेंद्र रघुवंशी ही एक मात्र कार्यकर्ता चुनाव 2023 के लिए ….?

वीरेंद्र रघुवंशी में है इतना दम तो आ जाए कांग्रेस से कोलारस विधानसभा से

अगर कोलारस विधानसभा में वीरेंद्र रघुवंशी ने इतना ही विकास किया है तो फिर क्या दिक्कत है जनता की पसंद है , वीरेंद्र रघुवंशी ने अपने कई साक्षात्कार में कहा है कि जनता मुझे चाहती है फिर विधानसभा में बदलाव क्यों …….?

2007 में उपचुनाव में कांग्रेस से यह विधायक बने वह चुनाव सिंधिया जी के नेतृत्व में लड़ा गया इनके द्वारा । फिर 2008 में इनको विधानसभा आमचुनाव में माखनलाल ने 1751 वोटो से हराया । वही 2013 में यशोधरा राजे सिंधिया (बीजेपी) ने शिवपुरी विधानसभा से वीरेंद्र रघुवंशी (कांग्रेस)को 11145 वोटों से हराया । इसके बाद फिर पद के लालच में वीरेंद्र रघुवंशी ने लोकसभा सभा टिकट के लिए पार्टी बदल दी लेकिन टिकट नही मिल पाया फिर 2018 के विधानसभा चुनाव आते आते कोलारस विधानसभा से चुनाव लड़ा और 750 वोटों से लगभग चुनाव जीता । लेकिन 5 साल सत्ता सुख भोगने के बाद भी सत्ता का MLA रहने के बाद भी विकास सिर्फ विधायक का हुआ न कि विधानसभा का तो दुबारा जनता के पास किस मुह से जाएंगे और अगर आप हो नंबर no 1 तो आ जाओ आप कोलारस से , फिर एक बार पार्टी चेंज विधानसभा चेंज आखिर क्या लगातार एक व्यक्ति विशेष की बपौती है क्या टिकट पर चाहे कोई भी पार्टी हो लेकिन पार्टी बदलते ही फिर टिकट की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है बदली हुई विधानसभा शिवपुरी से …..

क्या इतनी विरोध के बाद भी कांग्रेस पार्टी वीरेंद्र रघुवंशी को बनाएगी अपना शिवपुरी से उम्मीदवार ….?

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!