Press "Enter" to skip to content

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस द्वारा ली ली जा रही है शांति समिति की बैठक / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिहं भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं बिना किसी बाधा के संपन्न कराये जाने एवं लाॅ एण्ड आर्डर बनाये रखने के लिए शिवपुरी जिले के प्रत्येक पुलिस अनुभाग के अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो द्वारा शांति समिति की बैठक ली जा रहीं हैं ताकि आमजन आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक मना सकें.
आज थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक मनोज राजपूत थाना प्रभारी पिछोर निरी. शिवसिंह यादव थाना प्रभारी फजीकल निरी. रजनी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक ली जिसमें शांति समिति के सदस्यों को आगामी त्यैहारों जन्माष्टमी ,चेहल्लुम को मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहमति से रूट एवं विसर्जन स्थलों के निर्धारण के बारे में चर्चा की गई ताकि बाद में कोई टकराव की स्थिति पैदा न हो और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जा सकें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!