शिवपुरी: दिनांक 01.09.2023 को फरियादी बबलू पुत्र वनबारी आदिवासी उम्र 26 साल निवासी ग्राम बूडीराई ने उपस्थित थाना आकर जुवानी रिपोर्ट किया कि कल दिनांक 31.08.23 के करीव रात्रि 09 वजे की वात है मै अपनी ससुराल ग्राम राजगढ से अपने घर ग्राम बूडीराई पैदल पैदल जा रहा था. जैसे ही पाली तिराहा फोर लाइन पर पहुँचा तो एक मोटरसाइकिस खरई तरफ से आई जिस पर दो व्यक्ति सवार थे जिन्होनें मेरे बराबर से आकर अपनी मोटरसाईकिल रोक दी और मेरे गले में डली गई साफी पकड कर मुझे खिचते हुए फोरलाईन के नीचे ले गये और मेरी जैब में रखे 4500 रुपये एवं विवो कम्पनी का मोबाईल दोनों लोगो ने जबरदस्ती निकाल लिये ,मैनें देखा कि मोटरसाईकिल पर आगे की नम्बर प्लेट पर एम पी 33 एम के 8263 लिखा था. रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश भदौरिया के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओएपी कोलारस विजय यादव के मार्गदर्शन में उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। दौराने विवेचना घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल के बारे में जानकारी प्राप्त कर रामेश्वर रावत को संदेही बनाया गया. आज दिनांक 04.09.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी तेंदुआ पुलिस टीम के साथ रवाना होकर सुजवाया के पहले हाईवे पर पुलिया के पास मे पहुंचे तो दो लडके मुखबिर के बताये हुऐ हुलिये के सामने तरफ से रोंग साईड से आते हुऐ दिखाई दिये जो कि पुलिस की गाडी को देखकर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे हमराही फोर्स की मदद से पकडा गया उनसे नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम रामेश्वर रावत पुत्र सिरनाम रावत नि0 खरई का होना बताया। मौके पर रामेश्वर रावत से उसकी मोटर साईकिल के बारे मे जानकारी प्राप्त की गई तो उसके द्वारा मोटर साईकिल क्र0 mp33 mk8263 उसके नाम से होना एवं दिनाँक 31/08/23 को रात्री के समय उसके पास मे ही होने की बात कही गई। जिसके आधार पर आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया ,उसके द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा दिनाँक 31/08/23 को रात्री के समय मे अपने दोस्त टिल्लू उर्फ धर्मेन्द्र रावत के साथ मे मिलकर अपनी मोटर साईकिल से जाकर एक आदमी से 4500 रूपये एवं एक मोबाईल छुडाया गया था जिसमे से 4500 रूपये एवं मोटर साईकिल उसके पास है। एवं मोबाईल उसके दोस्त धर्मेन्द्र उर्फ टिल्लू रावत के पास मे है। पैसे एवं घटना मे प्रयुक्त की गई मोटर साईकिल घर पर रखी है। जिसकी निशादेही पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर 4500 रूपये एवं मोटर साईकिल को विधिवत जप्त की गई.

सफलता: लूट के दोनो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटा गया माल किया बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment