सुनील रजक शिवपुरी: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. ऐसे में विधायक हो या कार्यकर्ता अपने-अपने टिकट की जगत में लगा हुआ है. कई ऐसे नेता है. जिन्हें अपनी विधानसभा में समस्याओं को देखने का समय नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में वह केबल भोपाल के चक्कर काटने में लगे हुए हैं. और पार्टी बदलने के फेर में लगे हुए हैं.
शिवपुरी के कोलारस विधानसभा से विधायक धीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं. इसके बाद से ही लगातार कोलारस विधानसभा में उनका विरोध शुरू हो गया.
इस साल शिवपुरी में बारिश न होने के चलते किसानों की पीड़ा नजर आ रही है. उनकी फसलों को बिना पानी के नुकसान हुआ है. ऐसे में प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने बताया कि विधानसभा कोलारस क्षेत्र के किसानों द्वारा उन्हें अवगत कराया गया है कि बारिश न होने से उनकी खराब फासले हो गई हैं. जिनका सर्वे करवाकर राहत राशि एवं बीमा राशि स्वीकृत करने की कृपा करें.
अल्प वर्षा के कारण किसानों के खेतों में खड़ी सोयाबीन एवं अन्य फसलों के खराब होने की स्थिति में अत्यधिक नुकसान हो चुका है. इसलिए राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम से विधानसभा क्षेत्र के समस्त ग्रामों में फसल का सर्वे कराकर किसानों को राहत राशि एवं बीमा राशि स्वीकृत करने की उन्होंने मांग की है.

ये होता हैं नेता बिना किसी लालच के अन्नदाता की पीड़ा को समझा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बाकि सब टिकट के लालच में व्यस्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment