Press "Enter" to skip to content

अवैध कच्ची शराव जप्त कर 1600 लीटर लहान कीमती 80 हजार किया नष्ट / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब माफियाओं पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये हैं. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मूले के निर्देशन में एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में उक्त निर्देशो के पालन में आज मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम बालूसा से लगी हुई फायरिंग रेंज किनारे एक व्यक्ति अवैध शराब का निर्माण कर रहा है. सूचना पर से उनि नितिन भार्गव मय फोर्स ग्राम बालूसा से लगी हुई फायरिंग रेंज किनारे पहुचे तो मुखबिर व्दारा बताये हुए हुलिये का व्यक्ति दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई तथा मौके पर से ड्रमों में भरी हुए लहान को नष्ट किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 495/23 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक शिवसिंह यादव , चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उप निरीक्षक नितिन भार्गव , सउनि जितेन्द्र यादव , प्र.आर. 654 प्रतिपाल सिंह चौहान , प्रआर 95 हीरासिंह, प्रआर 612 घनश्याम सिहं , प्रआर 863 संतोष यादव, आर. 962 राघवेन्द्र, आर. 256 रामनाथ , आर. 362 जितेन्द्र , आर. चालक अनिल यादव , सैनिक राहुल भार्गव, सैनिक सिरनाम सिंह की सराहनीय भूमिका रही

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!