शिवपुरी: जिले के कोलारस विधानसभा के विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने शनिवार को भोपाल पहुंचकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि दो दिन पहले विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित शिवपुरी प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया और अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व विधायक महेंद्र यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शनिवार को विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की करीब 9 साल बाद कांग्रेस में वापसी हुई है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि बीरेंद्र रघुवंशी को कांग्रेस शिवपुरी से चुनाव लड़ा सकती है।
बोले- कर्नाटक की फोटोकॉपी होगी एमपी
इस दौरान विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज एक-एक हजार देकर सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। जबकि एमपी में बेरोजगारों को रोजगार चाहिए क्षेत्र में उद्योगों की आवश्यकता है किसानों को उपार्जन के उचित मूल्य की आवश्यकता है। जनता इस बंदरबाट की सरकार को इस बार उखाड़ फेंकेगी। इस बार मध्यप्रदेश को ज्योतिरादित्य के लूट और झूंठ से बचाना है। इस बार आने वाले विधानसभा के परिणाम कर्नाटक की फोटो कॉपी 2 होगी।
विधायक बीरेंद्र सिंह शेखावत के साथ धार के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
विधायक बीरेंद्र सिंह शेखावत के साथ धार के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस पार्टी से ही हुई थी राजनीति की शुरुआत बता दें कि विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वर्ष 2007 का उपचुनाव शिवपुरी विधानसभा से वह जीत कर पहली बार विधायक बने थे 2008 और 2013 में उन्हें भाजपा की ओर से हार मिली थी। 2008 और 2013 के हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार का जिम्मेदार विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने अपने ही वरिष्ठ नेताओं को मानते हुए कांग्रेस से वर्ष 2014 में इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद वह वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव जीत कर भाजपा की ओर से विधायक बने थे लेकिन 5 साल विधायकी पूरी होने से पहले ही भाजपा से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा को छोड़ एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 2 दिन पहले प्रेस वार्ता कर बीरेंद्र रघुवंशी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि जिन लोगों की वजह से मैने कांग्रेस छोड़ी थी वहीं लोग भाजपा में शामिल होकर विकास के कार्यों में रोड़ा अड़ाने का कार्य कर रहे थे।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भी हुए कांग्रेस में शामिल
पोहरी से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने कुछ रोज पहले भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अरविंद धाकड़ सिंधियानिष्ठों में से एक है। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने पीडब्ल्युडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ पर कई गंभीर आरोप लगाई थे और आज अरविंद धाकड़ ने पीएससी अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
शिवपुरी विधानसभा से मिल सकता है टिकट
बता दें कि शिवपुरी जिले से कई भाजपाई अब तक भाजपा से पलायन कर चुके हैं। लेकिन टिकट के दावेदारी करने वाले चार नाम ऐसे हैं जिन्होंने टिकट की मुख्य रूप से कांग्रेस में शामिल होकर दावेदारी की है। इनमें बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू और कोलारस विधायक बीरेंद्र रघुवंशी का नाम शामिल है।
इनमें से बैजनाथ सिंह यादव और जितेंद्र जैन गोटू कोलारस विधानसभा से कांग्रेस की ओर से दावेदारी कर रहे हैं तो वहीं विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट शिवपुरी विधानसभा से तय माना जा रहा है। बता दें कि कुछ माह से विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने मेल मिलाप शिवपुरी विधानसभा के लोगों से भी शुरू कर दिया था।

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने थामा कांग्रेस का दामन, 2 दिन पहले दिया था भाजपा से इस्तीफ़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment