शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के धंदेरा गांव के एक मकान में शनिवार सुबह रखे लगभग एक दर्जन एलपीजी गैस सिलेंडरों में आग भड़क गई। एक साथ हुए गैस सिलेंडर के धमाकों के चलते मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से भड़की आग ने एक स्कूल वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। सुचना के बाद रन्नौद थाना पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। मकान मालिक सही वक्त पर भागने में सफल रहा, इसलिए उसकी जान बच गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान के उपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइट से स्पार्क होने के कारण आग लगी है।
जानकारी के मुताबिक धंदेरा गांव का रहने वाला उत्तम शर्मा उर्फ कल्लू महाराज पुत्र शिवनारायण शर्मा (45) गांव के बाहरी क्षेत्र में एक मकान में एलपीजी गैस सिलेंडर की मिनी एजेंसी और राशन की दुकान को संचालित करता था। ग्रामीणों की माने तो दुकान में हमेशा करीब 15 से 20 एलपीजी गैस सिलेंडर खाली-भरे रखे रहते थे। हालांकि घटना के वक्त कितने सिलेंडर रखे थे इसकी पुष्टी नहीं हुई है।
हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से आग लगी
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 9 बजे उत्तम शर्मा अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दुकान के ऊपर से गुजरी बिजली की हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग हुई थी। सॉर्टशर्किट की चिंगारी दुकान के बाहर रखे सिलेंडर और अनाज की बोरियों पर गिरी जिससे आग भड़क गई और देखते ही देखते एक के बाद एक गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट होना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 8-10 बार ब्लास्ट हुआ है।
स्कूल वैन भी आग की चपैट में आई
बता दें कि इस घटना के कुछ देर पहले ही एक स्कूल की वैन का ड्राइवर टायर का पंचर जुड़वाने आया था। एलपीजी सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से भड़की आग से स्कूल बस चपेट में आ गई गनीमत रही स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था। इस घटना के कुछ देर बाद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गैस सिलेंडर में हुए 6 धमाकों को सुना जा सकता है। ग्रामीणों की माने तो दुकान में रखे करीब 8-10 एलपीजी गैस सिलेंडर फटे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया है।
जांच के बाद पुलिस दर्ज करेगी एफआईआर
कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने बताया कि धंदेरा में उत्तम शर्मा का एक किराना स्टोर्स था। जिसमें उन्होंने अवैध रूप से 6-7 सिलेंडर रख रखे थे। उसमें शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बहुत तेज धमाका हुआ है। इसके कारण वहां पंचर ठीक करवाने के लिए खड़ी एक स्कूल वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई, उस समय उसमें कोई भी सवार नहीं था। फिलहाल हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से सिलेंडर सखे हुए थे, इसलिए पुलिस जांच करके एफआईआर दर्ज करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़: LPG गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, स्कूल वैन भी आई चपेट में, मालिक ने भागकर बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment