Press "Enter" to skip to content

16 दिन पहले गायब बालिका मामा के यहां से बरामद, बोली- रास्ता भटक गई थी / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम भितरगुवां से 16 दिन पहले गायब हुई बालिका को मामा के यहां से बरामद कर लिया है। बालिका मामा के यहां जाते समय रास्ता भटक गई थी। वह मामा के यहां पहुंची, तब बालिका का पता चल सका। पुलिस ने बालिका को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।


पिछोर थाना प्रभारी शिव सिंह यादव के अनुसार ग्राम भितरगुवां निवासी राजा बेटी आदिवासी ने 25 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 12 साल की बेटी 17 अगस्त को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसका हर संभव स्थान पर पता कर लिया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।

रास्ता भटक गई थी बच्ची

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी कायम कर बच्ची की तलाश शुरू की। इसी क्रम में बच्ची शुक्रवार को मामा के घर ग्राम मुढरा पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद कर पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि वह मामा के घर जाने के लिए घर से पैदल-पैदल ही निकली थी। वह रास्ता भटक गई और इस दौरान कहीं-कहीं भटकती रही। वह किसी तरह मामा के घर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!