Press "Enter" to skip to content

हलवाई की दुकान पर झगड़े दो दोस्त, दोस्त ने सिर पर मारा डंडा, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे के पुलिस चौकी सहायता केंद्र के पास दो दोस्त आपस में झगड़ लिए। इस पर एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त के सिर में लाठी मार कर उसे घायल कर दिया। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक महुअर पुर के पास वार्ड क्रमांक 8 का रहने वाला धर्मेंद्र पुत्र दयाराम केवट उम्र 24 वर्ष अपने एक दोस्त प्रमोद केवट के साथ करैरा कस्बे के पुलिस सहायता केंद्र के पास एक हलवाई की दुकान पर काम करते थे। आज दोनों के बीच किसी बात पर हुए मजाक के बाद झगड़ा हो गया।

इस झगड़े में प्रमोद केवट इतना नाराज हो गया कि उसने अपने दोस्त धर्मेंद्र केवट की लाठियां से मारपीट कर दी। बाजार में काफी देर तक तमाशा चलता रहा मौके पर मौजूद लोगों ने झगड़ाकर रहे दोनों दोस्तों को अलग किया। दोनों के बीच हुए झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। धर्मेंद्र केवट की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद के वाट के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!