Press "Enter" to skip to content

शिकार की तलाश में सड़क पर टहलता तेंदुआ स्पॉट: बीजेपी नेता ने बनाया वीडियो / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर एक बार फिर तेंदुए को स्पॉट किया गया है तेंदुआ जंगल के बीचों-बीच से गुजरने वाली सड़क पर टहलते हुए दिखाई दिया है।


जानकारी के मुताबिक नरवर सतनवाड़ा मार्ग के बीच झिरना क्षेत्र में गुरुवार की रात 10 बजे भाजपा नेता कप्तान बाथम अपने परिवार के साथ शिवपुरी से नरवर की ओर वापस अपने घर लौट रहे थी इसी दौरान इसी दौरान सड़क किनारे एक तेंदुआ शिकार की तलाश में घूमता हुआ दिखाई दिया। भाजपा नेता ने अपने मोबाइल के कैमरे से तेंदुआ का वीडियो बना लिया। उक्त वीडियो परिचितों के देने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

बता दें कि नरवर-सतनवाड़ा मार्ग का झिरना क्षेत्र तेंदुओं की पसंदीदा जगह मानी जाती है यहां पानी का स्रोत अच्छा है इसके चलते जंगली जानवर आते रहते हैं यही वजह है कि आसानी से शिकार मिलने के चलते तेंदुए भी अक्सर झिरना क्षेत्र में देखे जाते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!