शिवपुरी: सहकारी बैंक में 3.82 करोड़ के गवन के आरोपी को करैरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि आरोपी मंगलवार की जनसुनवाई में अपनी मां के सामने अपने निर्दोष होने और जांच के बाद कार्रवाई करने की अर्जी लेकर भी पहुंचा था।
बता दें कि करैरा के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक सर्जन सिंह भदौरिया ने काफी समय पहले करैरा थाने में बैंक में हुए 3 करोड़ 82 लाख के घोटाले की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि शिवकुमार शर्मा सहायक समिति प्रबंधक टोडा पिछोर, रविन्द्र भार्गव तत्कालीन शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक करैरा, भृत्य गुरूदेव कुशवाह, सेवा निवृत्त भृत्य अरूण भार्गव, सेवा निवृत्त बैकिंग सहायक सीताराम ठाकुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक करैरा द्वारा अपनी आईडी का उपयोग करते हुS बैंक के साथ बैंक की राशि का षडयंत्र पूर्वक गबन कर ली गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने उक्त आरोपियों में से भृत्य गुरूदेव कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरूदेव उर्फ गौरव पुत्र गणेशीलाल कुशवाह की आईडी से 2 करोड़ रुपये की राशि षडयंत्र कर निकाल ली गई थी।

सहकारी बैंक में गबन का आरोपी गिरफ्तार: 2 करोड़ रुपये चपरासी की आईडी से हुए थे गायब, 3.82 करोड़ की फेराफेरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment