Press "Enter" to skip to content

राज्य आनंद संस्थान द्वारा आदिवासी बस्ती में रक्षाबंधन के अवसर पर किया गया राखी एवं फलों का वितरण / Shivpuri News

शिवपुरी: छोटा सा कार्य बच्चों में बड़ी सी मुस्कुराहट दे जाता है रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राज्य आनंद संस्थान से सम्बद्ध एंजिल आनंद क्लब के सदस्यों द्वारा आदिवासी बस्ती के बच्चों के बीच राखी, फल और बिस्कुट का वितरण किया। इस छोटे से पल में बच्चों ने मुस्कुराहट के साथ बहुत आनंद प्राप्त किया। इसी बीच एंजिलआनंद क्लब कीअध्यक्ष मास्टर ट्रेनर रिजवाना खान के द्वारा बच्चों और उपस्थित सभी बस्ती के सदस्यों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर अपने आनंद को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में शिवपुरी की पत्रकार आरती जैन, एंजिलआनंद क्लब की सचिव आनंदक श्रीमती तनुजा गर्ग उपस्थिति रही। जबकि डीपीएल श्री अभय जैन, एंजिल आनंद क्लब के उपाध्यक्ष मास्टर ट्रेनर श्री विजित जैन, आनंदक श्रीमती ज्ञान ज्योति जैन, आनंदक एवं एंजिल आनंदक्लब की सह सचिव श्रीमती सुनंदा राज, आनंदक एवं एंजिल आनंद क्लब के महासचिव श्री मनीष गर्ग जी भी अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम के सहभागी बने ।सभी उपस्थित बच्चों एवं बस्ती वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ राखी वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!