Press "Enter" to skip to content

कोचिंग जा रही 17 साल की नाबालिग से टॉफी में नशीली दवा मिलाकर परिचित ने रेप किया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की भटनवार चौकी क्षेत्र के भटनवार गांव में 17 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता कक्षा 12 की छात्रा है। उसके साथ गांव के ही एक युवक ने टॉफी में नशीली दवा मिलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोचिंग जाते समय रास्ते में मिला

जानकारी के मुताबिक 12वीं में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह मंगलवार को अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी। इसके बाद रास्ते में उसे परिचित मयंक शर्मा मिल गया।

मयंक ने उसे रोका और टॉफी खाने को दी, जैसे ही उसने टॉफी खाई उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद मयंक ने उससे कहा कि उसका कमरा पास में ही है। वह वहां जाकर आराम कर ले।

जिसके बाद पीड़िता मयंक के साथ उसके रुम पर चली गई। जहां आरोपी ने बेहोशी की हालात में उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत के बाद चौकी प्रभारी कोमल परिहार ने आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!