Press "Enter" to skip to content

पत्नी के खाते में नहीं आई लाडली बहना योजना की राशि, युवक ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी में पत्नी के खाते में लाडली बहना की राशि नहीं पर भड़के पति ने ऑनलाइन सेंटर के मालिक के साथ मारपीट कर दी। पति का आरोप था कि कम्प्यूटर ऑपरेटर ने उसकी पत्नी का लाड़ली बहना योजना का फॉर्म ऑनलाइन नहीं किया था। कंप्यूटर ऑपरेटर की शिकायत पर गोवर्धन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

गोवर्धन थाना क्षेत्र के भिलोडी गांव के रहने वाले रामनिवास धाकड पुत्र बनवारीलाल धाकड (32) ने बताया कि मैं गांव में प्राइवेट कंम्प्यूटर सेन्टर चालाता हूं। आज से कुछ माह पहले ऊमरी गांव का रहने वाले श्रीमोहन पाल की पत्नी चंदा पाल ने लाडली बहना योजना के लिये समग्र आईडी की केवाईसी मुझसे कराई थी।

इसके बाद चंदा पाल को पंचायत के जरिये लाड़ली बहना के फ़ार्म को भरना था लेकिन चंदा पाल ने ऐसा नहीं किया। इसके चलते चंदा पाल के खाते में लाड़ली बहना योजना के पैसे खाते नहीं आये। इसी बात से चंदा पाल का पति श्रीमोहन पाल मुझसे भड़का हुआ था। श्रीमोहन पाल चाहता था कि में उसकी पत्नी का चंदा का लाडली बहना योजना का फॉर्म ऑनलाइन करू जो मेरे हाथ में नहीं था यह काम उसे सेक्रेटरी से कराना चाहिए था।

राम निवास ने बताया कि में अपनी दादी मित्ती धाकड़ के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की दोपहर शिवपुरी की और जा रहा था तभी रास्ते में उमरी गांव के बाहर मुझे श्रीमोहन पाल मिल गया और मुझे उसकी पत्नी के खाते में लाड़ली बहना योजना के पैसे न आने का जिम्मेदार मानते हुए मेरे साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत गोवर्धन थाने में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!