Press "Enter" to skip to content

स्कूल जा रही शिक्षिका की कार से बाइक में लग गई थी कट, स्कूल में घुसकर शिक्षिका के साथ मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के बागौदा गांव के प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका के साथ विद्यालय में घुसकर एक युवक ने मारपीट कर दी। बताया गया है कि शिक्षिका की कार से स्कूल आते वक्त मारपीट करने वाले युवक की बाइक में कट लग गई थी। इसी बात से भड़के युवक ने शिक्षिका के साथ जमकर मारपीट कर दी।

जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय बागौदा में पढ़ाने के लिए शिक्षिका उर्मिला शर्मा सोमवार की सुबह 11 बजे अपने बेटे अभिनव के साथ कार में सवार होकर स्कूल जा थी। इसी दौरान स्कूल के कुछ दूर पहले बाइक पर सवार होकर आ रहे युवक सुमित सिकरवार की बाइक में शिक्षिका की कार से कट लग गई थी।

जिससे बाइक पर सवार सुमित गिर गया था इस बीच शिक्षिका ने भी अपनी कार को नहीं रोका था।

इसी बात से भड़का सुमित सिकरवार स्कूल तक पीछे चला आया और स्कूल के भीतर घुसकर महिला शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट में शिक्षिका के चेहरे पर चोंटे आई हैं।

सूचना के बाद शिवपुरी बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा और सीएसी दिनकर नीखरा भी शिक्षिका के साथ थाने जा पहुंचे। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!