Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस ने 10 पेटी देशी प्लेन शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिह के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में रात को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मुंगावली रोड किनारे पुलिया के पास बने टपरा के पीछे अवैध रूप से शराब का जखीरा रख कर विक्री कर रहा है, मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचे तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति जो अपने पास कागज के कार्टून रखे हुए था जैसे ही पुलिस पास पहुची तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेर कर पकडा उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित लोधी पिता माखनलाल लोधी उम्र 24 साल निवासी ग्राम मुगांवली होना बताया, उसके कब्जे से 10 पेटी प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वाटर देशी प्लेन शराब जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया है                     
इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी करैरा सुरेश शर्मा, उनि के0पी0 शर्मा,सउनि बृजराज सिंह यादव प्रधान आरक्षक दुर्गाचरण शर्मा, मदन मोहन, आरक्षक दीपेन्द्र गुर्जर , आलोक जैन,देवेश तोमर, हरेन्द्र गुर्जर, विकाश भारद्वाज की भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!