शिवपुरी: जिले की पोहरी थाना क्षेत्र के अतरौआ गांव के खेत में मवेशी चराने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में चार लोगों ने मिलकर बहन-भाई की लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शिकायत के बाद पोहरी थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद पीड़ित पक्ष को शिकायत वापस लेने की धमकी मिल रही है। इसकी एक शिकायत पीड़ित पक्ष ने एसपी से भी दर्ज कराई है।
अतरौआ गांव की रहने वाली दीप्ति शर्मा पुत्री तुलसीराम शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह मैं और मेरा चचेरा भाई विनोद शर्मा खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान हमारे खेत के पड़ोस में रहने वाले मोहित उर्फ मोनू शर्मा, शैलेंद्र पुत्र दौलत राम शर्मा, दौलत राम पुत्र माखनलाल शर्मा, करन पुत्र परशुराम शर्मा हमारे खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल में अपने मवेशियों को चरा रहे थे। जिससे खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो रही थी।
जब मेरे चचेरे भाई विनोद ने उन्हें अपने मवेशियों को खेत से बाहर निकलने को कहा तो चारों ने मिलकर मेरे चचेरे भाई विनोद के साथ लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। जब मैंने बचाने का प्रयास किया तो मेरे साथ भी जमकर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई गई थी गंभीर घायल होने के चलते हमें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां हमें आरोपियों के द्वारा शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है। पोहरी थाना प्रभारी मनोज सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीकृत कर विवेचना में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

खेत में मवेशी चराने से मना किया तो पड़ोसियों ने भाई-बहन को पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment