Press "Enter" to skip to content

आदित्य मिश्रा पुत्र कपिल मिश्रा ने स्केटिंग और संभव ने टेबल टेनिस में जीता सिल्वर मेडल / Shivpuri News

शिवपुरी: केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत संचालित शिवपुरी केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने ग्वालियर में आयोजित हुई संभाग स्तरीय स्केटिंग और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भागीदारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के दौरान संभाग भर के प्रतिभागियों को मात देकर जहां आदित्य मिश्रा पुत्र कपिल मिश्रा ने स्केटिंग में 500 मीटर स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। वही संभव जैन ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के शिक्षक बीपी गोस्वामी ने बताया कि ग्वालियर में यह संभाग स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुईl जिसके अंतर्गत 23 से 26 अगस्त तक खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धा में अपना बेहतर प्रदर्शन कियाl इसमें इन लाइन स्केटिंग प्रतियोगिता के दौरान 500 मीटर में सिल्वर और 1000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल केवी के छात्र आदित्य मिश्रा ने हासिल किया. वहीं अंडर- 17 में सिल्वर मेडल 1000 क्वैड्स के लिए आर्यन ने जीता lजबकि अरिजीत सिंह धाकड़ ने रोड रोलर स्केटिंग में बेहतर प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!