Press "Enter" to skip to content

मटका पार्क में खेल रही 9 साल की मासूम बच्ची से 65 साल के वृद्ध ने कर डी छेड़छाड़, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के मटका पार्क शिवपुरी में रविवार की शाम 9 साल की बच्ची से खेलते समय 65 साल के व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। यह देख लोग भड़क उठे और बुजुर्ग को पकड़ लिया। परिजन व लोगों ने व्यक्ति को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आईपीसी के तहत छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांधी पार्क के सामने स्थित मटका पार्क में रविवार की शाम करीब 6 बजे नौ साल की बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान अशोक वर्मा (65) पुत्र रामचरणमल निवासी डाक बंगला शिवपुरी बच्ची से गलत हरकत करने लगा। लोगों ने बच्ची के संग गलत हरकत करते हुए देखा तो अशोक को पकड़ लिया और परिजन ने सिटी कोतवाली थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!