Press "Enter" to skip to content

स्मैक के नशे का हो चुका था आदि, नीम के पेड़ पर लटकी मिली लाश, युवक ने किया सुसाइड / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र में स्मैक के नशे के आदि एक 23 साल के युवक ने घर के पीछे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया आज सुबह उसकी लाश नीम के पेड़ पर साड़ी के बनाये फंदे पर लटकी मिली। देहात थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज जांच शुरू कर दी है.

कुंम्हार मोहल्ले के रहने वाले रवि सेन ने बताया कि मेरा छोटा 23 साल का भाई शुभम सेन पुत्र महेश सेन पूल क्लब में काम करता था वह स्मैक के नशे का आदि भी हो चुका था। आय दिन पिता से पैसों के लिए झगड़ता रहता था।

रविवार की रात 8 बजे तक जब घर नहीं पहुंचा तो शुभम तलाश की नहीं थी लेकिन शुभम का कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह पडोसी ने बताया कि सुभम की लाश घर के पीछे एक नीम के पेड़ पर लटकी हुई थी। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!