शिवपुरी: जिले के करैरा थाना पुलिस ने 30 हजार रुपये की कीमत की 100 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के द्वारा शराब की तस्करी की जा रही थी।
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम वगेधरी आनंद सागर के कच्चे रास्ते मे एक महिला दो प्लास्टिक की कैनो मे अवैध शराव रखे हुऐ खडी है जो किसी वाहन का इंतजार कर रही है. मुखविर सूचना की तस्दीक करने पर आरोपिया प्रेमबती पत्नि संतू परिहार उम्र 50 साल निवासी ग्राम वगेधरी अवव्ल थाना करैरा जिला शिवपुरी के कव्जे से दो प्लास्टिक की कैनो में 30 हजार रुपये की कीमत की 50-50 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब को जप्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को आनन्द सागर मंदिर के पास आम रोड पर एक व्यक्ति जो सफेद कलर की शर्ट व मटमेले कलर का पेन्ट पहने है वह अपनी टीव्हीएस मोटर सायकिल MP07MW3253 पर दोनो तरफ अवैध शराब से भरी दो नीले रंग की कैन लटकाये हुए खङा है. मुखविर सूचना की तस्दीक करने पर आरोपी पप्पन जाटव पुत्र मोजीलाल जाटव उम्र 53 साल निवासी ग्राम बगेधरी थाना करैरा जिला शिवपुरी के कव्जे से दो प्लास्टिक की कैनो में 50-50 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 100 लीटर कच्ची शराव कीमती 30 हजार रुपये एवं एक टीव्हीएस मोटर सायकिल क्र0 MP 07 MW 3253 कीमती 40 हजार रूपये को जप्त किया गया. आरोपी के विरुद्ध अप0 क्र0 598/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है.

100 लीटर देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, शराब की कर रही थी तस्करी, एक अन्य युवक भी शराब के साथ गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment