शिवपुरी: देश की सीमाओं पर अपने प्राणों की बाजी लगाकर सेवाएं दे रहे भारतीय सेना के जवानों को रक्षाबंधन पर्व पर उनकी कलाइयां सूनी न रहें इसके लिए शासकीय माध्यमिक विद्यालय बक्सपुर की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व पर उन्हें राखियां भेजकर उनके लिए मंगलकामनाएं की हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविन्द अवस्थी ने बताया कि सीमाओं पर देश सेवा में लगे हमारे सैनिक भाइयों की कलाइयां रक्षाबंधन के त्यौहार में सूनी ना रहें इसके लिए प्रतिवर्ष विद्यालय की छात्राओं की ओर से राखियां भेजी जाती हैं। यह राखियां सैनिकों के लिए रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय में भेजी गई हैं।
अवस्थी ने इस अवसर पर छात्राओं को बताया कि सभी को अपने देश एवं देश की रक्षा करने वाले देशभक्त सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए।अधिकतर फौजी सैनिक रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पाते और उनकी कलाइयां सूनी रहती हैं इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय से छात्राएं राखियां इन सैनिकों को भेजती हैं।भारतीय सेना के जवानों की कुशलता की कामना करते हुए स्कूली छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से वीर जवानों के लिए रक्षासूत्र राखियां भेजकर उनकी कुशलता की कामना की है। इस अवसर पर विद्यालय के जितेंद्र शर्मा, जितेंद्र नागर,शैलेंद्र धाकड़,गंगा यादव सहित रामपाल यादव,रामसुमन, भरत यादव उपस्थित रहे।

छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिकों को भेजी राखियां, सैनिकों के त्याग से ही हम और हमारा राष्ट्र सुरक्षित: अवस्थी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment