Press "Enter" to skip to content

फिजिकल प्रभारी विवेक यादव को मिली सफलता: शासकीय कर्मशाला से 80 हजार रुपए का माल चोरी करने बाले 3 चोर गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: मोहनी सागर काँलोनी शिवपुरी स्थित शासकीय कर्मशाला में हुई चोरी का फिजीकल पुलिस ने चंद घन्टो में आरोपीगण को गिफ्तार कर किया खुलासा एवं चोरी हुआ माल बरामद किया गया.

फिजिकल पुलिस को 26 अगस्त को लक्ष्मणदास साहू पुत्र स्व.श्री प्रागीलाल साहू उम्र 46 साल निवासी हरपालपुर जिला छतरपुर हाल एफ 46 मोहनी सागर काँलोनी शिवपुरी ने मोहनी सागर शिवपुरी में शासकीय कर्मशाला स्टोर से दिनांक 23, 24.08.23 की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरो व्दारा कर्मशाला में टीन को काटकर उसके अंदर घुसकर उसमें रखा सामान 15HP मोटर पम्प, मोनीग्लाँक एवं अन्य नट बोल्ट रिम, विजली केवल अन्य आदि सामान कुल कीमती कराब 80,000 रूपये का चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 201 / 2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया. दौराने विवेचना मुखबिर सूचना पर से संजय काँलोनी शिवपुरी से आरोपीगण 1.लक्ष्मण शिवहरे पुत्र शिब्बू शिवहरे उम्र 24 साल संजय कांलोनी शिवपुरी के कब्जे से एक पानी की समर्सिवल मोटर पम्प जप्त की गई ,2.विजय राठौर पुत्र बाबूलाल राठौर उम्र 22 साल निवासी संजय काँलोनी शिवपुरी के कब्जे से दो लोहे के सेलर जप्त की गई, एवं 3.अजय धानुक पुत्र भगवानदास धानुक उम्र 20 साल निवासी संजय काँलोनी शिवपुरी के कब्जे से विधुत केवल जप्त की गई. उक्त आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी में जे.आर. पर पेश किया गया.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि विवेक यादव प्रआर.200 प्रमोद सेनमय, प्रआर.505 श्याम शर्मा प्रआर.331 राजवीर सिंह प्र.आर. 299 अमित कुमार , आर.755 पुष्पेन्द्र रावत आर.257 मुकेश परमार आर.879 रामजीलाल कुशवाह , आर. 672 रिंकू शाक्य का सहरानीय कार्य किया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!