Press "Enter" to skip to content

सुरवाया प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान की सफलता: लूट के 2 मामलों को 48 घंटे में सुलझाया, 2 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस की बडी कार्यवाही ,थाना सुरवाया व्दारा अमोला घाटी पर हुई 02 लूटों का 48 घण्टे के अन्दर खुलासा, 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लूट का पूरा माल बरामद किया.

23/08/2023 को शाम 6:15 बजे फरियादी इमरान खाँन पुत्र चाँद खांन निवासी पुरानी शिवपुरी ने थाना आकर रिपोर्ट की थी कि वह अपनी बहन सकीना बानो व माँ हसीना बानो को मोटर साईकिल पर बैठाकर करैरा से शिवपुरी आ रहा था रास्ते में अमोला घाटी पर पीछे अमोला की तरफ से एक बिना नम्बर की काले रंग की अपाचे मोटर साईकिल से दो लडके हमारे बगल में आये और मेरी बहिन को कट्टा दिखाकर ब्राउन रंग का पर्स छीन ले गये, उसके पर्स में सोने की एक जोड झुमकी व पाँच हजार रूपये नगद व आधार कार्ड, बैंक की किताब रखा था फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 83/2023 धारा 392 ताहि 11,13 एम.पी.डी.पी.के एक्ट कायम किया गया, तभी एक अन्य व्यक्ति दीवान परिहार पुत्र मनीराम परिहार उम्र 32 साल निवासी ग्राम टीला खुर्द थाना कोलारस ने मय अपनी पत्नी रचना परिहार के थाना आकर रिपोर्ट की कि वह आज दिनांक 23/08/2023 को शाम 6:20 बजे अमोला से अपने गाँव टीला जा रहा था जैसे ही अमोला घाटी के ऊपर पहुंचा तो मेरे पीछे अमोला की तरफ से एक बिना नम्बर की काले रंग की अपाचे मोटर साईकिल से दो लडके हमारे बगल में आये और मेरी पत्नी को कट्टा दिखाकर नीले रंग का पर्स छीन ले गये जिसके अंदर 3000 रुपये और एक मंगल सूत्र जिसमे सोने का पेंडल पडा था मेरी पत्नी का आधार कार्ड , वोटर कार्ड , बैक की किताब व लडकी का आधार कार्ड तथा पत्नी के ईलाज के कागज रखे थे फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 84/2023 धारा 392 ताहि 11,13 एम.पी.डी.पी.के एक्ट कायम किया गया व तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दोनो लूटो को गंभीरता से लेते हुये तत्काल बरामद करने के निर्देश दिये आरोपीगण की गिरफ्तारी की लगातार प्रयास किये गये आज दिनांक 25/08/2023 को थाना प्रभारी सुरवाया रामेन्द्र सिंह चौहान को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 23/08/2023 को जिन दोनो बदमाशो ने अमोला घाटी पर लूटे की थी वो झाँसी तरफ से आकर शिवपुरी की तरफ जा रहे है उक्त सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया ,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह भदौरिया , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजय मुले के कुशल निर्देशन में, एसडीओपी करैरा श्री शिवनारायण सिंह मुकाती के कुशल मार्गदर्शन में उक्त बदमाशो की घेरावंदी हेतु एवं पकडने के लिये तीन टीमे बनाई गई थाना प्रभारी सुरवाया शासकीय गाडी एमपी 03 ए 1960 से मय फोर्स के थाने के सामने चैकिंग लगाई गई दो नम्बर टीम आर. दर्शन व दशरथ को मोटर साईकिल से भडाबावडी के सामने हाईबे पर, तीसरी टीम में सउनि रामकुमार सिंह तोमर, सउनि श्रीकान्त शर्मा , आर. 1064 राजेन्द्र कुशवाह को करई तिराहा पर लगाया गया तभी अमोला की तरफ से एक काले कलर की अपाचे बहुत तेज गति से आते दिखाई दी जिसे चैकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया तो नही रूके फिर उन्हे रोकने के लिये भडाबाबडी चैकिंग पोईन्ट को बताया भडाबाबडी चैकिंग पोईन्ट पर भी दोनो लडके नही रूके मोटर साईकिल को भगाकर ले गये फिर करई तिराहे पर चैकिंग कर रहे सउनि रामकुमार सिंह तोमर को अवगत कराया गया वहाँ भी चैकिंग पोईन्ट को चकमा देकर दोनो लडके मोटर साईकिल से हाईबे पर पडौरा तरफ भागने लगे तो थाना प्रभारी सुरवाया शासकीय वाहन से व सउनि रामकुमार तोमर की टीम स्विफ्ट कार से उनका पीछा करने लगे करीब 25 कि.मी. तक काफी स्पीड से उनका पीछा करते हुये पडौरा पुल के थोडा पहले उक्त दोनो लडको ने मोटर साईकिल को रोड से नीचे खेत में उतार दी रास्ता ऊबड खाबड होने के कारण भाग नही सके बही घेरकर वमुश्किल दोनो को पकडा गया दोनो लडको के नाम पते पूछे तो उनमें एक लडका मोटर साईकिल चलाने वाले ने अपना नाम बबलू अहिरवार पुत्र लक्ष्मीनारायण अहिरवार उम्र 34 साल निवासी दतिया हाल राजगढ झांसी दूसरे ने अपना नाम आकाश पुत्र महेश अहिरवार उम्र 19 साल निवासी राजापुर थाना रक्शा जिला झांसी की तलाशी ली गई तो मोटर साईकिल चलाने वाले लडके के कमर में अबैध 315 बोर का लोडेड कट्टा खुरसा मिला व उसी की पेन्ट की जेब से एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस मिला तब उनसे और पूछताछ की गई तो उन्होने दो दिन पहले दिनांक 23/08/2023 को अमोला घाटी पर की गई दोनो लूट करना स्वीकार किया तथा उनके अलाबा करीब दो माह पूर्व सीहोर थाना क्षेत्र में भी एक महिला से लूट करना स्वीकार किया उक्त दोनो आरोपीगणो द्वारा लूट का माल अमोला घाटी के पास जंगल में छिपा रखा हुआ माल बबलू अहिरवार ने एक जोड झुमकी, 3000 रूपये , एक वोटर कार्ड , नीले रंग लेडीज पर्स , एक बैंक की किताब एक दूसरी झाडी के पास से आकाश अहिरवार ने एक मंगलसूत्र सोने का, 4000 रूपये नगद, एक ब्राउन कलर का लेडीज पर्स , एक आधार कार्ड बरामद कराया
आपराधिक रिकार्ड
1.अपराध क्र. 83/2023 धारा 392 ताहि 11, 13 एम.पी.डी.पी.के. एक्ट थाना सुरवाया
2.अपराध क्र. 84/2023 धारा 392 ताहि 11, 13 एम.पी.डी.पी.के. एक्ट थाना सुरवाया
3.अपराध क्र. 119/2023 धारा 392 ताहि 11, 13 एम.पी.डी.पी.के. एक्ट थाना सीहोर
4.अपराध क्र. 162/2014 धारा 379 ताहि जीआरपी भोपाल
5.अपराध क्र. 43/2019 धारा 380, 411 ताहि जीआरपी मुरैना
6.अपराध क्र. 10/2013 धारा 401 ताहि जीआरपी सागर

बरामद मशरूका – एक नई अपाचे मोटर साईकिल काले रंग की 160 सीसी कीमती 150000 रूपये , एक कट्टा 315 बोर दो जिन्दा कारतूस कीमती 6000 रूपये, एक जोडी झुमकी सोने की कीमती 15000 रूपये , एक जोडी मंगलसूत्र कीमती 10000 रूपये , नगदी 7000 रूपये , आधार कार्ड – दो , दो लेडीज पर्स , दो बैंक पासबुक

इनकी रही भूमिका – थाना प्रभारी सुरवाया रामेन्द्र सिंह चौहान , सउनि रामकुमार सिंह तोमर , सउनि श्रीकान्त शर्मा , प्रआर. 372 रविन्द्र बुन्देला , प्रआर. 409 हर्ष झा , आर. 787 दर्शन सिंह , आर. 677 दशरथ सिंह , आर. 1064 राजेन्द्र सिंह , आर. 343 मनोज धाकड , आर. 419 देवेन्द्र धाकड , आर. 51 जसपाल सिंह संधू , आर.चालक 1137 प्रकाश अवास्या की भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!