शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात चोरों ने दिनारा कस्बे के पिछोर तिराहे अशोक होटल के पास एक घर की दीवार में सुराख कर घर में रखे 50 हजार रुपए नगदी चुरा लिए।
खास बात यह रही कि चोरों ने दीवार में सुराख कर दिया और घर के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित ने इसकी शिकायत दिनारा थाने में दर्ज कराई है।
घर के अगले कमरे में सोता रहा परिवार
पिछोर तिराहे के पास रहने वाले सुनील लोधी ने बताया कि मैं अपने मकान के बाहरी हिस्से में बनी दुकान में दूध डेयरी का व्यापार करता है घर के पिछले हिस्से में, मैं और मेरा परिवार निवास करता हूं। दूध का भुगतान दूधियों को करने के लिए शुक्रवार की शाम 30 हजार रुपए एटीएम से निकाल कर लाया था घर में रखे 20 हजार रुपए के साथ मिलाकर घर के पिछले कमरे में एक बैग में रख दिए थे।
शुक्रवार की रात मैं और मेरा परिवार सो गया था शनिवार सुबह पांच बजे उठकर घर की गैलरी का दरवाजा खोला तो दरवाजा नहीं खुला, दूसरे दरवाजे से जाकर देखा तो गैलरी वाले दरवाजे को साफी (कपड़े) से बांधा गया था। इसके बाद घर के पिछले हिस्से में बने कमरे जाकर देखा तो दीवार सुराख था और कमरे में रखे बैग से पचास हजार रुपए चोरी हो चुके थे। चोरी की वारदात को अंजाम 2 बजे लेकर 4 बजे के बीच दिया गया था। दिनारा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात की पड़ताल शुरू कर दी है।

दीवार में गड्डा कर 50 हजार की नगदी चोरी, घर के आगे बाले हिस्से में सोता रहा परिवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment