Press "Enter" to skip to content

दुखद खबर: भैसों से भरा पिकअप वाहन पलटा, केबिन में बैठे 4 लोगों की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी में भैंसों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। पिकअप का पिछला हिस्सा पिचककर केबिन के ऊपर चढ़ गया। केबिन में बैठे चारों युवक दब गए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। चार भैंसों की भी मौत हो गई। हादसा केरुआ गांव के पास नरवर-भितरवार मार्ग पर शनिवार तड़के 4 बजे हुआ।

मगरौनी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान नासिर कुरैशी (20), सन्नू कुरैशी (32), समीर कुरैशी (22) और फरमान कुरैशी (25) के रूप में हुई है। सभी राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। शिवपुरी से भैंस खरीदकर वापस धौलपुर जा रहे थे।

नरवर चौकी प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि पिकअप वाहन के लोडिंग वाले हिस्से को मॉडिफाई कर बड़ा बनवाया गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!