Press "Enter" to skip to content

79 जनशिक्षा केंद्रों पर ओलम्पियाड परीक्षा: 9 हजार 327 विद्यार्थी शामिल होंगे / Shivpuri News

शिवपुरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर कक्षा 2 से 8 तक के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की ओलम्पियाड परीक्षा जिले के 79 जनशिक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित हुई। इस परीक्षा में भर के कुल 29 हजार 327 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की ही तरह इस परीक्षा भी ओएमआर शीट पर होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा की प्रथम पाली दोपहर 12 से 2 बजे आयोजित होगी। इस पाली में कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे, जबकि 12 से 3 बजे की पाली में कक्षा 6 से 8 तक के परीक्षार्थी शामिल होंगे।


जनशिक्षा केंद्रों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आयोजन को लेकर डीपीसी विवेक श्रीवास्तव ने जिले के सभी बीआरसीसी व बीएसी सहित जनशिक्षा केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एपीसी उमेश करारे, मुकेश पाठक, अतर सिंह राजौरिया, संतोष गर्ग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!