Press "Enter" to skip to content

कोलारस के मोहराई में सेल्समैन ने नहीं दिया 4 माह का राशन, SDM ने कहा जाँच कराएंगे / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र के मोहराई गांव में बीते चार महीने से राशन नहीं बांटा गया। जब गांव वाले सेल्समैन से राशन की पर्ची मांगते हैं तो पर्ची ना देते हुए उन्हें धमकाया जाता है। सेल्समैन का नाम रामचंद धाकड़ है। ग्रामीणों का आरोप है कि धाकड़ गांव के दबंग लोगों को समय पर राशन देता है। वहीं, कुछ लोगों को चार महीने से राशन नहीं दिया है।


एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

गांव वालों ने गुरुवार (24 अगस्त) को कोलारस एसडीएम मोतीलाल अहिरवार से इसकी शिकायत की। एसडीएम का कहना है कि राशन की दुकान की जांच कराई जाएगी। सेल्समैन के दोषी पाए जाने पर कार्यवाही होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!