शिवपुरी: शहर के तुलसी नगर के रहने वाले दीपक जादौन और उसके ग्वालियर के रहने जीजा शिवम तोमर के साथ तीन ठगों ने रेलवे अधिकारी बनकर रेलवे के यार्ड से सस्ते दाम में स्क्रेप मटेरियल दिलाने के नाम पर 40 लाख रूपए की ठगी कर ली थी। इसकी शिकायत ठगी का शिकार होने वाले दीपक ने 13 अगस्त को कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों पर खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे बनी थी ठगी की योजना –
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के रहने वाले विष्णु शर्मा की मुलाक़ात दिल्ली में फरीदाबाद के रहने बाले नवीन उर्फ़ अवधेश पासवान से हुई। नवीन ने खुद को रेलवे का बड़ा अधिकारी बताया। कुछ समय बाद नवीन ने विष्णु शर्मा से रेलवे यार्ड से स्क्रेप मटेरियल सस्ते दामों में दिलवाने के लिए किसी बड़ी पार्टी को तलाश करने को कहा।
ज्यादा कमीशन के लालच में विष्णु ने ग्वालियर में पार्टी की तलाश शुरू कर की। इसी दौरान विष्णु से ग्वालियर का रहने वाला शिवम तोमर मिला। शिवम ने फायदे का सौदा समझ कर उसके साले को काम में मिला लिया था। जो कि शिवपुरी का रहने वाला था।
डील फाइनल करने के लिए नवीन उर्फ अवेधश उर्फ सुरेश पासवान अपने एक साथी शेषनाथ पाण्डे(फरीदाबाद) से साथ आए थे। शेषनाथ के साथ विष्णु शर्मा(शिवपुरी) भी था। वहीं रेलवे यार्ड से स्क्रेप मटेरियल सस्ते दाम में दिलवाने का ठेका 80 लाख रूपए में तय कर लिया था। इसकी कागजी कार्यवाही की गई थी। इसके बाद साले – जीजा को रेलवे यार्ड में घुमाकर नवीन ,शेषनाग और विष्णु ने टुकड़ों में 40 लाख रूपए ऐंठ लिए थे।
कुछ दिन बाद दीपक जादौन और उसके जीजा को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई थी। बता दें कि फरीदाबाद के रहने वाले नवीन और शेषनाग मूलतः बिहार के रहने वाले है। दोनों पर पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हो चुके है। जिसमे नवीन अधिकारी बन कर लोगों से मिलता था और शेषनाग इस ठगी की योजना के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था।
ठगी में शामिल विष्णु भी दलाली का काम करता था। जो दिल्ली में बैठे नेताओं के चक्कर लगाता रहता था। कोतवाली के इंचार्ज विनय यादव का कहना है कि ठगी की शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से ढाई लाख रूपए बरामद किये गए है। पूछताछ में शेष पैसे और इस गेंग में शामिल लोगों के बारे में जानकारी पीआर लेने के बाद जुटाई जाएंगी।

रेलवे अधिकारी बनाकर साले-जीजा को लगाया 40 लाख का चूना, कम दाम में स्क्रेप मटेरियल दिलाने की कहा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment