Press "Enter" to skip to content

कोलारस के साखनोर में दबंगो ने सामुदायिक शौचालय में किराने की दुकान खोली, सरपंच सचिव पर मिलीभगत के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र के साखनोर गांव में एक दबंग ने सामुदायिक शौचालय में किराने की दुकान खोल दी। गांव वालों ने बुधवार (23 अगस्त) को एसडीएम और सीईओ से इसकी शिकायत की।



2020 में शौचालय बन गया था

गांव वालों के मुताबिक 2020 में सामुदायिक शौचालय तैयार हो गया था, लेकिन कुछ समय तक शौचालय में ताला लगा रहा। इसके बाद गांव के एक दबंग में उसमें किराने की दुकान खोल दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने दबंग का साथ दिया।


बता दें कि, मध्यप्रदेश को ओडीएड घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद कई गांव ऐसे हैं, जहां शौचालय नहीं है। ऐसे गांवों में सरकार ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!