Press "Enter" to skip to content

बिजली का तार डालने को लेकर झगड़ा: एक परिवार के 4 सदस्यों को पीटा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के राती किरार गांव में बिजली के तार को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भीड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज कर जांच में लिया है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।


जिला अस्पताल में भर्ती नितेश शाक्य ने बताया कि हमारे घर के लिए बिजली का तार मुक्तिधाम में खड़े एक पेड़ के सहारे से हमारे घर तक लगाया गया था। लेकिन पड़ोस में रहने वाले जगदीश उर्फ पप्पू शाक्य, सतेंद्र शाक्य और मिथुन शाक्य द्वारा बार-बार पेड़ पर लगे तार को तोड़ दिया जाता था। आज सुबह जब मेरे पिता जगदीश शाक्य ने इसका विरोध किया तो जगदीश उर्फ पप्पू शाक्य, सत्येंद्र शाक्य मिथुन शाक्य ने मेरे पिता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में नितेश शाक्य के सिर में गंभीर चोंटे आई है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

जब मैं और मेरी मां सीमा बहन गीता बचाने पहुंचे तो तीनों ने मिलकर हमारे साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत दोनों पक्षों ने सिरसौद थाने में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!