Press "Enter" to skip to content

3 साल के मासूम की आँख में घुस गया कीड़ा, डॉ गिरीश चतुर्वेदी ने ऑपरेशन कर निकाला बाहर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक ने तीन साल के मासूम की आंख में घुसे कीड़े को निकाला है। जिले के पवा बसई गांव के कुलदीप पिता वीरेंद्र आदिवासी की आंख में 21-22 अगस्त की रात एक कीड़ा घुस गया था।


परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने नेत्र चिकित्सक गिरीश चतुर्वेदी को बच्चे की पीड़ा के बारे में बताया था। बच्चे की आंख फूली हुई थी। जांच के दौरान डॉक्टर गिरीश चतुर्वेदी ने आंख में कीड़ा होना पाया।

डॉक्टर गिरीश चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चे की आंख में घुसे कीड़ा आंसू की नली के पास छेद कर अंदर घुस गया था। कीड़ा बार-बार बच्चे की आंख में छेद करने का प्रयास पर रहा था, जिससे आंख से खून भी निकलने लगा था। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की आंख से कीड़ा निकालने के लिए छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ा। ऑपरेशन के दौरान करीब 15 मिनट का समय लगा। इसके बाद बच्चे की आंख से कीड़ा निकाला जा सका।

उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला उनके जीवन में पहली बार सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर का धन्यवाद अदा किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!