Press "Enter" to skip to content

कार ने मारी मिनी ट्रक और स्कूटी में टक्कर, दो शासकीय शिक्षिका और चार कार सवार हुए घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी में मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने मिनी ट्रक व स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही दो शासकीय शिक्षिकाओं में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो शिक्षिका सहित कार सवार चार युवक घायल हुए हैं। जिन्हें मौके से गुजर रहे शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने साथ अपने वाहन से तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और उनके उपचार के निर्देश दिए।


जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के रहने वाले राजेश सिंह सेंगर, महावीर अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, आशीष कार में सवार होकर शिवपुरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सतनवाड़ा क्षेत्र के सकलपुर गांव के शासकीय विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका जानवी सिकरवार और ज्योति जैन स्कूटी पर सवार होकर स्कूल की ओर जा रहे थे।

तभी खूबत घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर शिवपुरी की ओर से आ रहे आयशर मिनी ट्रक से टकरा गई। इसके बाद कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों शासकीय शिक्षिका और कार सवार चार युवक घायल हो गए।

इसी दौरान शिवपुरी के प्रभारी मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह सिसोदिया पोहरी में आयोजित सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन उन्होंने अपने काफिले को रोक कर सभी घायलों को अपने वाहन में बैठा कर पहले मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया। इसके बाद प्रभारी मंत्री मेडिकल कॉलेज से रवाना हुए सतनवाड़ा थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!