Press "Enter" to skip to content

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू पर लगी कांग्रेस की मोहर, भंडारे में शामिल होंगे कांग्रेस नेता / Shivpuri News

शिवपुरी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेंद्र जैन ने 11 अगस्त को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था लेकिन उस वक्त किसी भी पार्टी का दामन नहीं थामा था लेकिन एक भंडारे के आमंत्रण का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो की खास बात थी कि इस फोटो में कांग्रेस के कमलनाथ, दिग्गविजय सिंह, पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजु और राधोगढ विधायक जयवर्धन सिंह के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन का फोटो लगा हुआ था।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन ने बताया कि 24 अगस्त को वह भोपाल में कमलनाथ और दिग्गविजय सिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को कोलारस के गुढाल सरकार धाम पर एक भंडारे का आयोजन किया गया है। इस भंडारे में राधोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह शामिल होंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!