शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के करई गांव के पास एक युवक की लाश सोमवार की रात श्रीनाथ होटल के पास खेत में पड़ी हुई मिली थी। सूचना के बाद सुरवाया थाना पुलिस ने शव को शिवपुरी के पोस्टमॉर्टम हाउस रखवा दिया। मृतक की पहचान पुलिस ने करई गांव के रहने वाले 45 वर्षीय खिल्लु गुर्जर पुत्र भंवर सिंह गुर्जर के रूप में कर ली थी। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
खिल्लु गुर्जर के बेटे सतीश गुर्जर ने बताया 20 अगस्त की शाम मेरी मां की तबीयत खराब हो गई थी। मैं और मेरा भाई रंजीत गुर्जर मां का उपचार कराने जिला अस्पताल आ गए थे। जहां डॉक्टर ने मां को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया था। इसके चलते हमें जिला अस्पताल में ही रुकना पड़ा था। करई गांव के पास खेत में बने मकान पर मेरे पिता खिल्लु गुर्जर अकेले थे। 20 अगस्त को रात 10 बजे तक पिता से फोन पर बात हुई थी लेकिन 21 अगस्त को उनका मोबाइल बंद आ रहा था।
21 अगस्त की रात करीब 9 बजे पुलिस ने हमें सूचना दी कि मेरे पिता की लाश लाडी सरदार के खेत में मिली है। उनका शव खेत मे भरे पानी में आधा डूबा हुआ मिला है। पुलिस ने पिता के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा दिया था।
रंजिश के चलते की गई हत्या
सतीश गुर्जर ने बताया कि गांव के करन बंजारा, लाडी सरदार, गोलू और बंटी से हमारी पुरानी रंजिश चली आ रही है। इससे पहले चारों लोग मेरे साथ भी मारपीट कर चुके हैं। पिता की मौत की खबर सुनकर में अपने घर लौट रहा था इसी दौरान लाडी सरदार पुलिस के कहने पर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पिता के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले जा रहा था। मैंने रास्ते में ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया लेकिन लाडी सरदार ने ट्रैक्टर को नहीं रोका। मुझे शक है कि मेरे पिता की हत्या रंजिश के चलते की गई है।
थाना प्रभारी बोले- जांच की जा रही
सुरवाया थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि 21 अगस्त की रात खेत में अज्ञात लाश मिलने की सूचना मिली थी मौके पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस लिए शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया था। रात में मृतक की पहचान खिल्लु गुर्जर के रूप में कर ली गई है। मृतक का ऊपरी हिस्सा पानी मे डूबे रहने के चलते फूल गया था। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।

श्रीनाथ होटल के पास खेत में मिला 45 वर्षीय युवक खिल्लू गुर्जर का शव, जाँच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment