Press "Enter" to skip to content

छत पर टहल रहीं महिला के ऊपर गिरी बिजली, महिला की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा के झंडा गांव में 30 साल की महिला शनिवार की रात घर की छत पर टहल रही थी। आसान से अचानक बिजली गिर गई, जिससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक निर्मला (30) पत्नी नीरज कुशवाह निवासी ग्राम झंडा शनिवार की रात करीब 8 बजे अपने घर की छत पर टहल रही थी। इसी दौरान आसमान से बिजली गिर गई। छत पर बेहोशी की हालत में पड़ी निर्मला कुशवाह को परिजन करैरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!