Press "Enter" to skip to content

कोचिंग से घर लौट रहे बाइक सवार में मारी कार ने टक्कर, 3 छात्र घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के महल रोड पर आज सोमवार की सुबह कोचिंग पढ़ कर घर वापस जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों में एक कार ने टक्कर मार दी तीनों छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक करौंदी कॉलोनी का रहने वाला 11वीं कक्षा का छात्र विवेक जाटव संजय कॉलोनी के रहने वाले अपने दो दोस्त अंशु राठौर और विपिन बंदरेले के साथ महल रोड पर स्थित प्रदीप झा सर की कोचिंग में पढ़कर बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर आ रहा था।

इसी दौरान कार(MP33C9152) ने बाइक सवार तीन छात्रों में जोरदार टक्कर मार दी घटना के बाद कार का ड्राइवर तीनों छात्रों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में छात्रों को छोड़ने के बाद जिला अस्पताल परिसर में कार को खड़ी कर ड्राइवर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!