शिवपुरी: शिवपुरी के सदर बाजार में आज नगरपालिका की जेसीबी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव सिंह सगर की बिना जानकारी के ही पहुंच गई ड्राइवर ने जैसे ही जेसीबी सदर बाजार की गली में घुसाना चाहा तो व्यापारियों ने एकत्रित होकर चक्का जाम कर डाला व्यापारियों में यह नाराजगी देखी गई.
व्यापारियों ने कहा कि त्यौहार पर ही अतिक्रमण मुहिम चलाई जाती है और चुनाव से ठीक पहले भी यह अतिक्रमण मुहिम समझ से परे हैं. व्यापारियों ने कहा कि वैसे ही व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और अब रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है और ऐसे में अतिक्रमण मुहिम सही नहीं है. वहीं व्यापारियों ने तत्काल ही अनिश्चितकालीन धरना का बैनर सदर बाजार में टांग दिया साथ ही चुनाव बहिष्कार का उसमें बखान किया गया है.
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि किस तरह से जेसीबी यहां पहुंची हमारी जेसीबी तो मुरम के काम से गई थी उसकी वह जांच कराएंगे और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
वहीं व्यापारियों ने बताया कि जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि जेसीबी किसके आदेश से आई है. तो ड्राइवर ने व्यापारियों को नगर पालिका में पदस्थ त्रिपाठी का नाम बताया इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष से सभी व्यापारियों ने त्रिपाठी को सस्पेंड करने की मांग की है.

नगरपालिका अध्यक्ष एवं CMO की बिना जानकारी के JCB पहुंची सदर बाजार, व्यापारियों में नाराजगी, अध्यक्ष ने कहा कार्रवाई करेंगे, CMO ने किया कार्यमुक्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment