शिवपुरी: शहर के रेलवे स्टेशन रोड के पास स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के पास खेत में तिरपाल में लिपटे शव होने की सूचना से क्षेत्र में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्रिपाल में लिपटे शव होने की अफवाह को खारिज कर दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस लाइन के पास खेत की ओर से तेज दुर्गंध आ रही थी। कुछ लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो तेज दुर्गंध एक त्रिपाल में से आ रही थी। लोगों ने ओर नजदीक न जाते हुए तिरपाल में लिपटी हुई लाश होने की अफवाह क्षेत्र में फैला दी थी। जिसे देखने लोगों का जमावड़ा होने लगा था।
तिरपाल में लिपटे शव होने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पड़ताल करने पहुंच गई थी। एएसआई वीएस पाठक ने बताया कि मौके पर पहुंचकर तिरपाल को हटा कर देखा तो उसमें कुछ भी नहीं था। लेकिन तेजी से दुर्गन्ध आ रही थी। थोड़ा दूर जाकर देखा तो एक गड्ढे में मृत अवस्था में जानवर पड़ा हुआ था जिसमें से दुर्गन्ध आ रही थी। तिरपाल में लिपटे शव होने की सूचना महज अफवाह पाई गई।

तिरपाल में शव मिलने की अफवाह फैली, दहशत का माहौल बना, पुलिस ने जाकर देखा तो जानवर का शव मिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment