Press "Enter" to skip to content

आसमान से गिरा आग का गोला, ग्रामीणों में भय, DRDO के विशेषज्ञ करेंगे जाँच / Shivpuri News

शिवपुरी में शुक्रवार दोपहर के समय आसामन से आग का गोला जमीन पर आ गिरा। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल छा गया। मामला सीहोर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव का है। सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस टीम पहुंची लेकिन वह भी इस गोले के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह पाएं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इस गोले को फिलहाल रेत से कवर करवा दिया है। इस मामले की सूचना DRDO के विशेषज्ञों तक पहुंचा दी गई है। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे ITBP के विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह कोई बम नहीं है। यह किसी रॉकेट का हिस्सा हो सकता है।


जानकारी के मुताबिक, सीहोर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव में शुक्रवार दोपहर आसमान से आग का एक बड़ा गोला नेपाल सिंह रावत के खेत में आकर गिरा। आग के जलते हुए गोले को देख ग्रामीण कुछ पल के लिए डर गए। उन्हें लगा जैसे किसी ने बम फेंक दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि आग का गोला जैसे ही जमीन पर गिरा। वहां की गीली जमीन सूख गई। प्रशासन की टीम जब खेत में पहुंची तो उन्होंने देखा कि धातु से बना बड़ी वाल के आकार का टैंक पड़ा हुआ है, जिसमें दोनों तरफ नट बोल्ट कंसे हुए थे।

बम नहीं है इसकी पुष्टि हुई

पुलिस की सूचना पर ITBP करैरा के विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की है कि यह बम नहीं है, लेकिन किसी राकेट का कोई हिस्सा हो सकता है। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की सूचना ग्वालियर DRDO को दी है।

वहीं सीहोर थाना प्रभारी सुनील राजपूत के अनुसार, DRDO से विशेषज्ञ आ रहे हैं, वहीं देखकर बता पाएंगे कि उक्त टैंक किस चीज का है और क्या है ?

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!